गाजीपुर। कोतवाली पुलिस ने हत्या के एक मामले में फरार चल रहे अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की। पुलिस ने अभियुक्त के मकान में मौजूद सामान की सूची तैयार कर उसे नियमानुसार कुर्क करते हुए अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस के अनुसार, कोतवाली थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 0165/2020 में धारा 147, 148, 149, 504, 307, 302 एवं 120बी भादवि के तहत शंकर पांडेय पुत्र राजशेखर पांडेय निवासी फुल्लनपुर को अभियुक्त बनाया गया है। मामले में वादी विनोद सिंह के पुत्र अंशुमान सिंह की हत्या किए जाने का आरोप है। न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायालय संख्या-01, गाजीपुर द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध गैर जमानती वारंट (NBW) तथा धारा 83 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत कार्रवाई के आदेश जारी किए गए थे। इसी के अनुपालन में 12 अगस्त को उपनिरीक्षक राम मिलन यादव पुलिस टीम के साथ अभियुक्त के फुल्लनपुर स्थित मकान पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने पर अभियुक्त या उसके परिवार का कोई सदस्य मौके पर मौजूद नहीं मिला। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में मकान की जांच की। आसपास के लोगों ने बताया कि गांव में हत्या की घटना के बाद से अभियुक्त शंकर पांडेय दिखाई नहीं दिया है और वह फरार चल रहा है।इसके बाद पुलिस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में मकान में प्रवेश कर वीडियोग्राफी कराई तथा न्यायालय के आदेश से मौके पर मौजूद सामान की सूची तैयार की। धारा 83 दंड प्रक्रिया संहिता के अनुपालन में सामान को नियमानुसार कुर्क कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया। कुर्की की कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राम मिलन यादव मय हमराह थाना कोतवाली गाजीपुर शामिल रहे।