Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गृहकर वृद्धि के विरोध में सभासदों का फूटा आक्रोश, नगर पालिका परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू

ब्यूरो 17-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
856d2f36-0657-44ed-b1bf-feecb9a66368

20 से अधिक सभासदों ने डीएम को भेजा 11 सूत्रीय मांगपत्र, मांगें पूरी न होने पर सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

जमानियां। नगर पालिका परिषद जमानियां में गृहकर वृद्धि, कथित भ्रष्टाचार और मनमानी के आरोपों को लेकर सोमवार को सभासदों का आक्रोश खुलकर सामने आया। नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता के खिलाफ नाराजगी जताते हुए सभासदों ने नगर पालिका परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सभासद राजा चौधरी, प्रमोद यादव, उमरॉव यादव समेत 20 से अधिक सभासदों ने जिलाधिकारी को 11 सूत्रीय मांगपत्र भेजकर समस्याओं के समाधान की मांग की। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने पर सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दी। सभासदों ने आरोप लगाया कि नगर की जनता पर भारी गृहकर और ट्रेड टैक्स का बोझ डाला गया है। उन्होंने इसे तत्काल समाप्त करने तथा दाखिल-खारिज के नाम पर कथित अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की। इसके अलावा चहेते ठेकेदारों को एकतरफा तरीके से टेंडर दिए जाने का आरोप लगाते हुए टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की गई।

11 सूत्रीय मांगों को लेकर जताई नाराजगी

सभासदों के मांगपत्र में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के पीएफ खातों का पिछले दो वर्षों का विवरण उपलब्ध कराने, नगर की साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने तथा नक्शा पास कराने की दर कम करने की मांग प्रमुख रूप से शामिल है। वहीं वार्ड नंबर 19 में कराए गए निर्माण कार्यों तथा बलुआ घाट पर निजी जमीन पर बनाए जा रहे विश्रामालय की तकनीकी एवं न्यायिक जांच कराने की भी मांग उठाई गई है। सभासदों ने कोरम के अभाव में स्थगित 15 अप्रैल 2026 की बोर्ड बैठक को पुनः बुलाने की मांग भी की है। उनका आरोप है कि बंद कमरे में मनमाने ढंग से प्रस्ताव तैयार कर जनता पर करों का अतिरिक्त बोझ डाला गया। सभासदों ने आरोप लगाया कि कुछ मामलों में जनता पर पूर्व की तुलना में कई गुना तक टैक्स का भार बढ़ा दिया गया है। धरने पर बैठे सभासदों ने कहा कि नगर पालिका जनता की सुविधाओं के लिए है और कर निर्धारण से लेकर विकास कार्यों तक सभी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर समाधान नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

अध्यक्ष ने आरोपों को बताया निराधार

वहीं नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने सभासदों द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि कर निर्धारण का निर्णय बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से तथा शासनादेश के अनुरूप लिया गया था। अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कुछ सभासद निजी हितों और दबाव बनाने के उद्देश्य से जनता को गुमराह कर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष और सभासदों के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बीच अब निगाहें प्रशासन की ओर टिकी हैं। सभासदों के 11 सूत्रीय मांगपत्र पर प्रशासन क्या कदम उठाता है और धरना कब तक जारी रहता है, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नाग पंचमी पर हरपुर में सजा खेलों का अखाड़ा, युवाओं ने दिखाया दमखम
Next: सावन के तीसरे सोमवार को विधायक ओमप्रकाश सिंह ने किया रुद्राभिषेक, विश्व कल्याण की कामना

हो सकता है आप चूक गए हों

9528f09b-a0b3-42e0-b9f6-bdc4e4641118

स्वदेशी आंदोलन की विरासत का 120वां वर्ष: इंडियन बैंक का स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मना

ब्यूरो 17-08-2026
CSF-Logo-500x280

गोवध निवारण अधिनियम में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 17-08-2026
6365bf19-bc8b-4c00-bba3-8b4a4304240c

गाजीपुर पुलिस ने तीन गैर-जमानती वारंटियों को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 17-08-2026
CSF-Logo-500x280

गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त को तीन वर्ष की सजा, पांच हजार रुपये जुर्माना

ब्यूरो 17-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.