Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नाग पंचमी पर हरपुर में सजा खेलों का अखाड़ा, युवाओं ने दिखाया दमखम

ब्यूरो 17-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
563f803c-9cde-48e2-ae08-b1265089c4c0

जमानियां। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नाग पंचमी के पावन अवसर पर हरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय एवं मां शक्ति के प्रांगण में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवाओं एवं खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। खेल मैदान में खिलाड़ियों के उत्साह के साथ दर्शकों में भी खासा जोश देखने को मिला।आयोजित लंबी कूद प्रतियोगिता के 18 वर्ष से कम आयु वर्ग में आलोक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग में रोहित रहीम ने बेहतर प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी शारीरिक क्षमता और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। इसके अलावा कबड्डी प्रतियोगिता में पूरब एवं पश्चिम की दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। खिलाड़ियों ने दमखम के साथ प्रदर्शन करते हुए खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रियांशु उर्फ अफाति को बेस्ट कबड्डी प्लेयर के खिताब से सम्मानित किया गया।

‘ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच मिले तो प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी’- मुख्य अतिथि मन्नू सिंह

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मन्नू सिंह, प्रतिनिधि पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व सांसद एवं वर्तमान विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें उचित मंच और मार्गदर्शन देने की है। उन्होंने कहा कि गांवों में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करती हैं और यही प्रतिभाएं आगे चलकर क्षेत्र, जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर सकती हैं। उन्होंने कहा, “खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं है, बल्कि यह युवाओं को अनुशासन, संघर्ष, आत्मविश्वास और टीम भावना सिखाता है। आज के युवाओं को पढ़ाई के साथ खेलों से भी जुड़ना चाहिए। गांव के मैदानों से निकलने वाली प्रतिभाओं को यदि लगातार प्रोत्साहन और बेहतर सुविधाएं मिलें तो वे बड़े मंचों पर अपनी पहचान बना सकती हैं।”

खेलों से युवाओं में बढ़ता है आत्मविश्वास

विशिष्ट अतिथि के रूप में अनिल यादव, विधानसभा अध्यक्ष समाजवादी पार्टी, सद्दाम खां, नगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी, काशी नाथ, जोनल प्रभारी तथा संजीत यादव, भाजपा आईटी सेल उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और भाईचारे की भावना विकसित होती है।

स्थानीय लोगों व संस्थानों का रहा विशेष सहयोग

कार्यक्रम के आयोजन में दीपक सिंह यादव, समाजसेवी हरपुर, सभासद शिवबचन यादव, सोनू, अमितोष, मोहित, पप्पू यादव, अनुराग सिंह, रजनीकांत यादव, जिलाध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ समाजवादी पार्टी, सत्यपाल सिंह सहित समस्त नगरवासी हरपुर का विशेष सहयोग रहा।प्रतियोगिता के आयोजन में डिवाइन ग्लोबल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक प्रकाश यादव, हरगेनदेव जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधक राजेश यादव एवं परशुराम बाल विद्या निकेतन स्कूल की ओर से भी विशेष सहयोग प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान मैदान पर मौजूद दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ उन्हें अपनी प्रतिभा को पहचानने और निखारने का अवसर देते हैं। अंत में आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों, अतिथियों, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन निरंतर कराया जाएगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कांवड़ियों की बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बूम टूटा, स्लाइडर बूम से चल रहा ट्रेनों का संचालन
Next: गृहकर वृद्धि के विरोध में सभासदों का फूटा आक्रोश, नगर पालिका परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू

हो सकता है आप चूक गए हों

9528f09b-a0b3-42e0-b9f6-bdc4e4641118

स्वदेशी आंदोलन की विरासत का 120वां वर्ष: इंडियन बैंक का स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मना

ब्यूरो 17-08-2026
CSF-Logo-500x280

गोवध निवारण अधिनियम में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 17-08-2026
6365bf19-bc8b-4c00-bba3-8b4a4304240c

गाजीपुर पुलिस ने तीन गैर-जमानती वारंटियों को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 17-08-2026
CSF-Logo-500x280

गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त को तीन वर्ष की सजा, पांच हजार रुपये जुर्माना

ब्यूरो 17-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.