गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बिरनो थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 2 एचपी की पानी वाली मोटर बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक सुनील कुमार शुक्ला मय हमराह द्वारा 18 अगस्त को ग्राम मीरपुर पुलिया के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान थाना बिरनो में दर्ज मुकदमा संख्या 172/26, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त सुधीर यादव पुत्र रविशंकर यादव, निवासी नसरतपुर, थाना बिरनो, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद 2 एचपी पानी की मोटर बरामद हुई। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार शुक्ला मय हमराह, थाना बिरनो, जनपद गाजीपुर शामिल रहे।