गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत करीमुद्दीनपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास एवं अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा एवं कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त को प्रभारी निरीक्षक राजनारायण मय टीम रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमा संख्या 211/26 में वांछित अभियुक्त कहीं भागने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम नेवादा के पास घेराबंदी कर संदिग्धों की गिरफ्तारी का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान विशाल यादव (25 वर्ष) पुत्र जितेंद्र यादव, निवासी ग्राम रामानंद का पूरा, थाना करीमुद्दीनपुर, गाजीपुर के रूप में हुई। घायल अभियुक्त को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए तत्काल उपचार के लिए सीएचसी बाराचवर भेजा गया। वहीं, एक अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में अभियोग दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी: पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजनारायण मय टीम, थाना करीमुद्दीनपुर, जनपद गाजीपुर शामिल रहे।