Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सैदपुर पुलिस ने 10 घंटे में अपहृत बालक को सकुशल बरामद किया

ब्यूरो 18-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। सैदपुर थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत बालक को 10 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त को शिवशंकर यादव निवासी डहरा खुर्द, सैदपुर द्वारा अपने भतीजे के अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपहरण किए जाने की सूचना दी गई थी। मामले में मु0अ0सं0 282/26 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह के नेतृत्व में पुलिस की कई टीमें गठित की गईं। टीमों ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने, स्थानीय लोगों से पूछताछ, परिजनों से जानकारी लेने तथा तकनीकी माध्यमों से बालक की तलाश शुरू की। पुलिस टीमों ने करीब 40 स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। इसके साथ ही तकनीकी टीम से प्राप्त लोकेशन एवं अन्य सूचनाओं के आधार पर बालक की लगातार तलाश की गई।पुलिस के अनुसार, तलाश के दौरान बालक के वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर मौजूद होने की जानकारी मिली। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बालक को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह मय हमराह थाना सैदपुर शामिल रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पीआरडी जवानों का सम्मेलन सम्पन्न, ड्यूटी भत्ता बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन करने की घोषणा
Next: बिरनो पुलिस ने चोरी के मामले में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

0dc97453-8219-4ef2-8a8d-d2c534167cc4

जमानिया में पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण शुरू, 525 शिक्षक ले रहे प्रशिक्षण

ब्यूरो 18-08-2026
CSF-Logo-500x280

गंगा के जलस्तर में तेजी, पांच सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ाव

ब्यूरो 18-08-2026
CSF-Logo-500x280

भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट, आपदा विभाग ने जारी की एडवाइजरी

ब्यूरो 18-08-2026
f67df800-930c-4ec6-a7f4-1ab16fe46aba

प्रशासन की कार्रवाई से नाराज अधिवक्ता, हड़ताल जारी रखने पर बनी सहमति

ब्यूरो 18-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.