Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

साइबर सेल की तत्परता से यूपीआई फ्रॉड के 40 हजार रुपये वापस

ब्यूरो 19-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
f9d22331-cb29-43da-8732-f0e029bf7acf

जमानियां, गाजीपुर। साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जमानियां थाना साइबर सेल की तत्परता से यूपीआई के जरिए हुई धोखाधड़ी के मामले में पीड़ित के 40 हजार रुपये वापस करा दिए गए।

पुलिस के अनुसार, जमानियां कस्बा निवासी अखिलेश सिंह यादव पुत्र काशीनाथ यादव के साथ यूपीआई के माध्यम से साइबर फ्रॉड हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होने के बाद थाना जमानियां साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह मय टीम के प्रयास से 19 अगस्त को न्यायालय के आदेश के माध्यम से पीड़ित के खाते में फ्रॉड की गई 40 हजार रुपये की धनराशि वापस करा दी गई। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जमानिया में पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण शुरू, 525 शिक्षक ले रहे प्रशिक्षण
Next: राजस्व टीम ने ईंट उद्योग संचालक से वसूले दो लाख रुपये

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

एफएलएन प्रशिक्षण में शिक्षकों को सिखाए खुले छोर के प्रश्नों का महत्व

ब्यूरो 19-08-2026
CSF-Logo-500x280

अधिवक्ताओं की हड़ताल से दूसरे दिन भी रजिस्ट्री कार्य ठप, 16 लाख राजस्व का नुकसान

ब्यूरो 19-08-2026
e0ccfd55-7427-4b4e-9326-f1e1ecf48aa1

कोतवाली पुलिस का शिकंजा: चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार

ब्यूरो 19-08-2026
20971529-0dbe-4c4e-ab07-e5ba549c2552

कस्तूरबा विद्यालयों में बीईओ ने परखी व्यवस्थाएं, छात्राओं संग किया सहभोज

ब्यूरो 19-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.