Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विनीत राय हत्याकांड में बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

ब्यूरो 19-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
7d58f37b-bdc2-4a47-9612-6b1d412c35b7

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बिंदू होटल के मालिक के पुत्र विनीत राय की हत्या के मामले में प्रकाश में आए एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने उसे मैरी सिटी स्कूल, बद्रीचंद के पोखरा के पास से अभिरक्षा में लिया। पुलिस के अनुसार, मामले में थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 365/2026 के तहत धारा 103(1), 191(2), 3(5) एवं 61(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत है। चेकिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह मय हमराह ने कार्रवाई करते हुए बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया। पुलिस के अनुसार, मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। अभिरक्षा में लेने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह मय हमराह, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 16 साल पुराने मामले में ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ का असर, दो दोषियों को 5-5 वर्ष की सजा
Next: अधिक कीमत पर खाद बेचने वाले विक्रेता पर एफआईआर, किसानों को निर्धारित मूल्य पर यूरिया देने के निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

एफएलएन प्रशिक्षण में शिक्षकों को सिखाए खुले छोर के प्रश्नों का महत्व

ब्यूरो 19-08-2026
CSF-Logo-500x280

अधिवक्ताओं की हड़ताल से दूसरे दिन भी रजिस्ट्री कार्य ठप, 16 लाख राजस्व का नुकसान

ब्यूरो 19-08-2026
e0ccfd55-7427-4b4e-9326-f1e1ecf48aa1

कोतवाली पुलिस का शिकंजा: चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार

ब्यूरो 19-08-2026
20971529-0dbe-4c4e-ab07-e5ba549c2552

कस्तूरबा विद्यालयों में बीईओ ने परखी व्यवस्थाएं, छात्राओं संग किया सहभोज

ब्यूरो 19-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.