Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अधिक कीमत पर खाद बेचने वाले विक्रेता पर एफआईआर, किसानों को निर्धारित मूल्य पर यूरिया देने के निर्देश

ब्यूरो 19-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। किसानों की शिकायत पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर सैदपुर तहसील प्रशासन ने उर्वरक की अधिक कीमत पर बिक्री के मामले में कार्रवाई की है। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि तहसीलदार सैदपुर द्वारा मेसर्स आनंद खाद भंडार, विकासखंड सैदपुर की जांच की गई। जांच में निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर उर्वरक बेचने की पुष्टि होने पर संबंधित विक्रेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि खरीफ एवं रबी मौसम में दलहन, तिलहन और मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग की ओर से बीजों की ऑनलाइन बुकिंग कराई जा रही है। किसानों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। रबी मौसम के लिए भी ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अरहर, तिल, ज्वार, बाजरा, कोदो, सांवा एवं मडुवा/रागी के बीज मिनीकिट किसानों को निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं रबी मौसम में चना, मटर, मसूर और सरसों के बीजों के लिए भी ऑनलाइन बुकिंग की जा रही है।

किसान कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी ने सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया कि किसानों को यूरिया सहित अन्य उर्वरकों की बिक्री निर्धारित मूल्य पर ही सुनिश्चित करें। यदि कोई विक्रेता अधिकतम खुदरा मूल्य से अधिक कीमत पर उर्वरक बेचता है अथवा यूरिया के साथ कम प्रचलित अन्य उत्पाद खरीदने के लिए किसानों को बाध्य करता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक संस्तुतियों के अनुसार ही उर्वरकों का प्रयोग करने की अपील की। आवश्यकता से अधिक उर्वरक खरीदने अथवा प्रयोग करने से खेती की लागत बढ़ने के साथ मृदा एवं पर्यावरण के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उच्च गुणवत्तायुक्त उत्पादन के लिए हरी खाद, कम्पोस्ट, वर्मी कम्पोस्ट, नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया जैसे विकल्पों के उचित प्रयोग पर भी जोर दिया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विनीत राय हत्याकांड में बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
Next: बिरनो के तीन गांवों में स्वास्थ्य शिविर, 241 ग्रामीणों की हुई जांच

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

एफएलएन प्रशिक्षण में शिक्षकों को सिखाए खुले छोर के प्रश्नों का महत्व

ब्यूरो 19-08-2026
CSF-Logo-500x280

अधिवक्ताओं की हड़ताल से दूसरे दिन भी रजिस्ट्री कार्य ठप, 16 लाख राजस्व का नुकसान

ब्यूरो 19-08-2026
e0ccfd55-7427-4b4e-9326-f1e1ecf48aa1

कोतवाली पुलिस का शिकंजा: चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार

ब्यूरो 19-08-2026
20971529-0dbe-4c4e-ab07-e5ba549c2552

कस्तूरबा विद्यालयों में बीईओ ने परखी व्यवस्थाएं, छात्राओं संग किया सहभोज

ब्यूरो 19-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.