Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बिरनो के तीन गांवों में स्वास्थ्य शिविर, 241 ग्रामीणों की हुई जांच

ब्यूरो 19-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
61a33f89-7bfc-41e2-8e0a-086ee14c918c

गाजीपुर| जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो की ओर से 13 अगस्त को क्षेत्र के बघोल, शेखपुर और नखतपुर गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में चिकित्सकों ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाएं वितरित कीं।

शिविर के दौरान रक्तचाप, शुगर सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गईं। चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक चिकित्सा परामर्श देने के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और बीमारियों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया। बघोल में 46 महिलाओं और 39 पुरुषों, शेखपुर में 43 महिलाओं और 40 पुरुषों तथा नखतपुर में 35 महिलाओं और 38 पुरुषों ने स्वास्थ्य जांच कराई और निःशुल्क दवाओं का लाभ लिया। इस तरह तीनों शिविरों में कुल 281 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सकों ने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और समय पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान करना है। शिविरों का आयोजन क्रमशः सीएचओ अर्चना यादव, वंदना मिश्रा एवं जिज्ञासा चित्रांशी तथा एएनएम निर्मला यादव और रेखा यादव द्वारा किया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अधिक कीमत पर खाद बेचने वाले विक्रेता पर एफआईआर, किसानों को निर्धारित मूल्य पर यूरिया देने के निर्देश
Next: करंडा में स्कूल मेंटल हेल्थ कार्यक्रम, छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य व नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

एफएलएन प्रशिक्षण में शिक्षकों को सिखाए खुले छोर के प्रश्नों का महत्व

ब्यूरो 19-08-2026
CSF-Logo-500x280

अधिवक्ताओं की हड़ताल से दूसरे दिन भी रजिस्ट्री कार्य ठप, 16 लाख राजस्व का नुकसान

ब्यूरो 19-08-2026
e0ccfd55-7427-4b4e-9326-f1e1ecf48aa1

कोतवाली पुलिस का शिकंजा: चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार

ब्यूरो 19-08-2026
20971529-0dbe-4c4e-ab07-e5ba549c2552

कस्तूरबा विद्यालयों में बीईओ ने परखी व्यवस्थाएं, छात्राओं संग किया सहभोज

ब्यूरो 19-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.