Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

करंडा में स्कूल मेंटल हेल्थ कार्यक्रम, छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य व नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

ब्यूरो 19-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
61c9c7f8-cf11-4683-b890-e0f25d26525f

गाजीपुर। करंडा ब्लॉक के इंटर कॉलेज गोसंदपुर में 18 अगस्त को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्कूल मेंटल हेल्थ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला मानसिक स्वास्थ्य टीम एवं जिला तंबाकू कंट्रोल टीम के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों और छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य तथा नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को उदासी, घबराहट, चिंता, पढ़ाई में मन न लगना और आत्मघाती विचार जैसी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने तनाव प्रबंधन, कॉपिंग स्किल और लाइफ स्किल के महत्व को समझाते हुए छात्रों को मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के उपाय बताए।

जिला तंबाकू कंट्रोल टीम ने नशीली दवाओं के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान की जानकारी दी। छात्रों को नशे की लत से बाहर निकलने के लिए जिला अस्पताल में काउंसलिंग सुविधा के बारे में बताया गया। साथ ही निकोटिन कंट्रोल प्रोग्राम और कोटपा एक्ट-2003 की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में तंबाकू नियंत्रण हेल्पलाइन 1800112356 तथा 24 घंटे उपलब्ध टेली-मानस मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन 14416 की जानकारी साझा की गई। शिक्षकों को मानसिक मंदता सहित विभिन्न मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के लक्षणों और आवश्यक सहयोग के बारे में भी बताया गया। बताया गया कि जनपद में मानसिक विकारों की जांच एवं काउंसलिंग की सुविधा ट्रॉमा सेंटर, गोरा बाजार में प्रत्येक सोमवार को उपलब्ध है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ समय रहते आवश्यक सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना रहा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बिरनो के तीन गांवों में स्वास्थ्य शिविर, 241 ग्रामीणों की हुई जांच
Next: सिंचाई-बिजली की बदहाली पर किसानों का आक्रोश, किसानों ने अधिकारियों के सामने रखी समस्याएं

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

एफएलएन प्रशिक्षण में शिक्षकों को सिखाए खुले छोर के प्रश्नों का महत्व

ब्यूरो 19-08-2026
CSF-Logo-500x280

अधिवक्ताओं की हड़ताल से दूसरे दिन भी रजिस्ट्री कार्य ठप, 16 लाख राजस्व का नुकसान

ब्यूरो 19-08-2026
e0ccfd55-7427-4b4e-9326-f1e1ecf48aa1

कोतवाली पुलिस का शिकंजा: चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार

ब्यूरो 19-08-2026
20971529-0dbe-4c4e-ab07-e5ba549c2552

कस्तूरबा विद्यालयों में बीईओ ने परखी व्यवस्थाएं, छात्राओं संग किया सहभोज

ब्यूरो 19-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.