Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हिंदू पीजी कॉलेज में गूंजा ‘नशे को ना’, ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने युवाओं को दिलाया नशामुक्ति का संकल्प

ब्यूरो 19-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
67b94098-79cd-4361-87d3-10c90f7d7423

जमानियां, गाजीपुर। विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, माउंट आबू की ओर से बुधवार को स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संगोष्ठी कक्ष में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए ब्रह्माकुमारी बहन काजल ने कहा कि स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए नशामुक्ति बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के शरीर के साथ-साथ उसके मन, सोच और परिवार को भी प्रभावित करता है। युवा देश के भविष्य हैं, इसलिए उन्हें नशे से दूर रहकर सकारात्मक ऊर्जा के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। ब्रह्माकुमारी बहन मेघा ने कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों, शिक्षार्थियों और कर्मचारियों को नशामुक्त समाज बनाने की सामूहिक प्रतिज्ञा दिलाई। सभी ने स्वयं नशे से दूर रहने और समाज के अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन युवाओं को सही दिशा देने वाले ऐसे अभियानों का हमेशा समर्थन करेगा। उन्होंने छात्रों से नशे को ‘ना’ कहकर अपने करियर और देश के भविष्य को उज्ज्वल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ आचार्य प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, प्रो. अरुण कुमार, डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. अरुण कुमार सिंह, डॉ. रामलखन यादव, डॉ. बिपिन कुमार, डॉ. नीतू सिंह, डॉ. अमित कुमार, निलेश कुमार सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ. अभिषेक तिवारी, स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

नशा मुक्त भारत’ की मुहिम पहुंची हिंदू पीजी कॉलेज

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गृहकर वृद्धि के विरोध में सभासदों का धरना तीसरे दिन भी जारी
Next: जमानियां में शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

एफएलएन प्रशिक्षण में शिक्षकों को सिखाए खुले छोर के प्रश्नों का महत्व

ब्यूरो 19-08-2026
CSF-Logo-500x280

अधिवक्ताओं की हड़ताल से दूसरे दिन भी रजिस्ट्री कार्य ठप, 16 लाख राजस्व का नुकसान

ब्यूरो 19-08-2026
e0ccfd55-7427-4b4e-9326-f1e1ecf48aa1

कोतवाली पुलिस का शिकंजा: चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार

ब्यूरो 19-08-2026
20971529-0dbe-4c4e-ab07-e5ba549c2552

कस्तूरबा विद्यालयों में बीईओ ने परखी व्यवस्थाएं, छात्राओं संग किया सहभोज

ब्यूरो 19-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.