Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जमानियां में शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 19-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
87be8fc5-9036-4a1f-b9c8-c2fcf7c5a16e

जमानियां, गाजीपुर। कोतवाली पुलिस ने बुधवार सुबह इलाईचीपुर नहर पुलिया के पास कार्रवाई करते हुए 45 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ब्ल्यू लाइम देशी शराब की पांच पेटियां बरामद की हैं।

प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि अपराधियों एवं शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह मय हमराह बड़ेसर नहर तिराहा के पास मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने डिग्री इलाईचीपुर नहर रेलवे लाइन पुलिया के पास घेराबंदी की। मौके से रोहित कुमार पुत्र मुन्ना चौधरी, निवासी ग्राम सिया पोखर, थाना मोहनिया, जनपद भभुआ, बिहार को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से ब्ल्यू लाइम देशी शराब की पांच पेटियां बरामद हुईं, जिसमें कुल 225 पाउच थे। प्रत्येक पाउच में 200 मिलीलीटर शराब थी, यानी कुल 45 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि वह शराब की दुकान से शराब खरीदकर ऊंचे दाम पर बेचता था। पुलिस ने बरामदगी के संबंध में मु0अ0सं0 281/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हिंदू पीजी कॉलेज में गूंजा ‘नशे को ना’, ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने युवाओं को दिलाया नशामुक्ति का संकल्प
Next: 16 साल पुराने मामले में ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ का असर, दो दोषियों को 5-5 वर्ष की सजा

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

एफएलएन प्रशिक्षण में शिक्षकों को सिखाए खुले छोर के प्रश्नों का महत्व

ब्यूरो 19-08-2026
CSF-Logo-500x280

अधिवक्ताओं की हड़ताल से दूसरे दिन भी रजिस्ट्री कार्य ठप, 16 लाख राजस्व का नुकसान

ब्यूरो 19-08-2026
e0ccfd55-7427-4b4e-9326-f1e1ecf48aa1

कोतवाली पुलिस का शिकंजा: चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार

ब्यूरो 19-08-2026
20971529-0dbe-4c4e-ab07-e5ba549c2552

कस्तूरबा विद्यालयों में बीईओ ने परखी व्यवस्थाएं, छात्राओं संग किया सहभोज

ब्यूरो 19-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.